बिलासपुर 24 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के वितरण केंद्र फास्टरपुर अंतर्गत 33/11 केवी उपकेंद्र भाटा में पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। उपकेंद्र में स्थापित 3.15 एमवीए क्षमता के 33/11 केवी पावर ट्रांसफार्मर को बढ़ाकर 5 एमवीए क्षमता का किया गया है। क्षमता वृद्धि के पश्चात उपकेंद्र को सफलतापूर्वक चार्ज कर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया।
इस क्षमता वृद्धि से क्षेत्र में बढ़ती विद्युत मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी तथा उपभोक्ताओं को अधिक विश्वसनीय एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने में सुविधा होगी। विशेष रूप से गर्मी एवं अन्य अधिक मांग वाले समय में ट्रांसफार्मर पर पड़ने वाले अतिरिक्त भार को कम करने में यह क्षमता वृद्धि महत्वपूर्ण साबित होगी। उपकेंन्द्र की परिधी में आने वाले 7 गांवों के लगभग 2000 विद्युत उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। इनमें भाटा, भूरका, सिपाही, सेमरकोना, बेलसरी, पंडोतरा एवं कोसमतरा गांव शामिल हैं।
छत्तीसगढ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूषन कंपनी लिमिटेड बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेषक श्री ए.के.अम्बस्थ ने कहा कि विद्युत वितरण कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विद्युत अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण एवं क्षमता वृद्धि के कार्य लगातार किए जा रहे हैं। भाटा उपकेंद्र में किया गया यह क्षमता वृद्धि कार्य भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.सोनवानी, श्री एन.के.सोनी, सहायक अभियंता श्रीमती आषा सोनवानी, श्री हरिनारायण लहरी, कनिश्ठ अभियंता श्री उपेन्द्र कष्यप तथा एसटीएम, संचारण संधारण एवं परियोजना संभाग के तकनीकी स्टॉफ भी मौजूद रहे।

Journalist खबरीलाल