Breaking News

Weather Update (खबरीलाल न्यूज़) :: छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, 3-4 दिन ऐसे मौसम रहने का है अनुमान :

post

khabrilal

मौसम विभाग ने कल छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के तराई क्षेत्र, सिक्किम और विदर्भ में मूसलाधार बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कल उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, आंध्र प्रदेश, केरल, माहे और तेलंगाना में भी तेज बारिश की संभावना है। विभाग ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी की रेखा गुरदासपुर, चंडीगढ़, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, धौलपुर और उदयपुर से होकर गुजर रही है।

 अगले दो दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, आंध्र प्रदेश, पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान की भी संभावना व्‍यक्‍त की है।

 दिल्ली में कल आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner