Breaking News

Bilaspur (खबरीलाल न्यूज़) :: कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा:

post

khabrilalबिलासपुर, 10 नवंबर 2026। लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ के आयोजन को लेकर अरपा नदी स्थित छठ घाट पर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस वर्ष 13 से 16 नवंबर तक आयोजित होने वाले पर्व के लिए आयोजन समिति और नगर निगम द्वारा व्यवस्थाएं की जा रही हैं। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल और एसएसपी श्री रजनेश सिंह ने छठ घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर आयोजन समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और पर्व के सुव्यवस्थित आयोजन के संबंध में चर्चा की।

अरपा तट स्थित छठ घाट पर प्रतिवर्ष बिलासपुर सहित आसपास के शहरों से हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। सूर्योपासना, स्नान और अर्घ्य अर्पण के लिए जुटने वाले श्रद्धालुओं से घाट पर आस्था और उत्साह का वातावरण बनता है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की संभावित उपस्थिति को देखते हुए प्रशासन, नगर निगम और आयोजन समिति के समन्वय से तैयारियां की जा रही हैं।कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि छठ पर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, स्वच्छता और अनुशासन का संदेश देता है। श्रद्धालु पूरे विश्वास और श्रद्धा के साथ घाट पर आते हैं। उनकी सुविधा और सम्मान का ध्यान रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने घाट की साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश, सुरक्षित आवागमन, पेयजल और स्वच्छ शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की जरूरतों का विशेष ध्यान रखने तथा सभी तैयारियां समय से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए।

एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि श्रद्धालु सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण में पूजा-अर्चना कर सकें, इसके लिए पुलिस की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी। घाट तक आने-जाने के मार्गों, प्रवेश एवं निकास स्थलों और भीड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। यातायात और पार्किंग की व्यवस्था इस तरह की जाए कि श्रद्धालुओं के आवागमन में बाधा न हो और आपातकालीन वाहनों के लिए रास्ता उपलब्ध रहे। उन्होंने श्रद्धालुओं से निर्धारित मार्गों और पार्किंग स्थलों का उपयोग करने, बच्चों को साथ रखने तथा पुलिस एवं स्वयंसेवकों के निर्देशों का पालन करने की अपील की।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner