थाना : पुलगांव (चौकी जेवरा सिरसा)। अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करते 02 आरोपी अनिल पारधी व देवा पारधी गिरफ्तार, 1.330 किलोग्राम गांजा एवं नगदी रकम बरामद। थाना पुलगांव अंतर्गत चौकी जेवरा सिरसा पुलिस ने मुखबिर सूचना पर वेयर हाउस गोडाउन के सामने नहर किनारे, ग्राम करंजा भिलाई के पास घेराबंदी कर अवैध रूप से गांजा बेच रहे 01 आरोपी को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 1.330 किलोग्राम गांजा (कीमती लगभग ₹65,000) एवं बिक्री की नगदी रकम ₹700 बरामद की गई। मुख्य आपूर्तिकर्ता आरोपी देवा पारधी, निवासी मुंगेली को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से गांजा बिक्री से प्राप्त 1000 रुपये नगद जप्त किए गए।
प्रारंभिक पूछताछ एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी गांजा की अवैध बिक्री से आर्थिक लाभ अर्जित करने की गतिविधि में संलिप्त पाए गए। पुलिस टीम द्वारा सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी एवं कार्रवाई की गई, जिससे आरोपियों को पकड़ा जा सका। प्रकरण में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Journalist खबरीलाल