Breaking News

National (खबरीलाल न्यूज़) :: पीएम मोदी ने जांबाज पायलट स्मित मच्छार से की फोन पर बात, स्मित ने कहा 'उस दौरान मैं हनुमान चालीसा पढ़ता रहा' :

post

khabrilal

नई दिल्ली। फ्लाईदुबई के पायलट स्मित मच्छार से पीएम नरेंद्र मोदी ने बात की और उनके लिए पूरे देश में प्रार्थना किए जाने की बात भी कही. इस दौरान स्मित मच्छार ने को-पायलट की ओर से किए गए जानलेवा हमले के बारे में भी बताया. इस हमले के बीच भी उन्हें कैसे हिम्मत मिली और वह प्लेन उड़ाते रहे, इसके बारे में भी मच्छार ने पीएम मोदी को बताया. उन्होंने कहा, 'उस दौरान मैं हनुमान चालीसा पढ़ता रहा. भगवान हनुमान ने मुझे हिम्मत और हौसला दिया. मैंने कभी सोचा नहीं था कि आपसे बात करने का मौका मिलेगा. मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं. मैं और मेरा बेटा हमेशा हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं. मैं अपने देश से दूर हैं, लेकिन अपनी संस्कृति से परे नहीं हूं.'

स्मित मच्छार ने पीएम मोदी से कहा कि मैं बहुत गर्व महसूस कर रहा हूं. उन्होंने कहा कि हमले के दौरान मैं जिंदगी की जंग लड़ रहा था. मैंने तब महसूस किया कि यदि इस वक्त मैंने साहस नहीं दिखाया तो फिर विमान में बैठे 170 यात्रियों की जिंदगी चली जाएगी. उन्होंने कहा कि मैं एक प्रो पायलट हूं. मैं समझ रहा था कि क्या हो रहा है और इसका क्या परिणाम होगा. इसलिए मैंने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया. इसके बाद यात्री कॉकपिट में घुस आए और अंत में चीजों को संभालने में मदद की. भारत के जांबाज पायलट ने कहा कि मैं भले ही घायल था, लेकिन मेरे दिमाग में एक बात थी कि मैं यात्रियों को मरने नहीं दे सकता. 

उन्होंने कहा कि संकट के समय मैं हनुमान चालीसा पढ़ता रहा और उसी से मुझे हिम्मत और हौसला मिला. भावुक हुए स्मित ने कहा कि मुझे तो कभी यकीन नहीं था कि आपसे बात करने का मौका मिलेगा. वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि पूरा देश आपके लिए प्रार्थना कर रहा है. आपके साहस ने बहुत लोगों की जिंदगी बचा दी. उन्होंने कहा कि आपने पूरे देश के लोगों का गौरव बढ़ाया है. प्रधानमंत्री ने स्मित मच्छार से कहा कि आपने साबित किया कि हम वे लोग नहीं हैं, जो जान लेते है. हम वो लोग हैं, जो लोगों की जान बचाते हैं. आपने अपनी जिंदगी की परवाह नहीं की बल्कि यात्रियों को बचाया. पीएम ने कहा कि हम आपको धन्यवाद नहीं देंगे बल्कि आप पर गर्व करेंगे.

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner