रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा ओवरब्रिज के नीचे एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से यह हादसा हुआ।
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। दुर्घटना के चलते नेशनल हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ।घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। फरार ट्रक चालक के संबंध में विस्तृत जानकारी और पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है।

Journalist खबरीलाल