थाना : छावनी, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)। अवैध सूखा नशा मुक्ति पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी,पावर हाउस ब्रिज के नीचे राजराजेश्वरी मंदिर के पीछे अवैध रूप से चिट्टा/हेरोइन बिक्री करते एक आरोपी जसवीर गिरफ्तार, 8.79 ग्राम मादक पदार्थ सहित ₹1,81,300 की सामग्री जप्त।थाना छावनी क्षेत्र के पावर हाउस ब्रिज के नीचे राजराजेश्वरी मंदिर के पीछे अवैध रूप से चिट्टा/हेरोइन बिक्री किए जाने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।
मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर एसीसीयू एवं थाना छावनी पुलिस की संयुक्त टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश देकर एक आरोपी को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 8.79 ग्राम शुद्ध मादक पदार्थ चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,75,800 बताई गई है। मादक पदार्थ के अतिरिक्त एक रेडमी कंपनी का लाल रंग का मोबाइल फोन, कीमत ₹5,000 तथा ₹500 नगद जप्त किए गए। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 699/2026, धारा 21(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय दुर्ग के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Journalist खबरीलाल