Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: कार्तिकेय पंत ट्रैफिक हैकाथॉन 2026 में बने ओवरऑल विनर, यातायात व्यवस्था सुधारने के अभिनव विचारों को मिली बड़ी पहचान :

post

khabrilal

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के ट्रैफिक हैकाथॉन में कार्तिकेय पंत ने मारी बाजी, नवाचार और उत्कृष्ट प्रस्तुति के दम पर हासिल किया प्रथम स्थानरायपुर। राजधानी रायपुर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में नवाचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ट्रैफिक हैकाथॉन 2026 में कार्तिकेय पंत ने शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए ओवरऑल प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कार्तिकेय पंत को उनकी उत्कृष्ट सोच, गहन विश्लेषण, अभिनव समाधान और प्रभावशाली प्रस्तुति के लिए सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस (उत्कृष्टता सम्मान पत्र) से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में उन्हें ओवरऑल रैंक-1 एवं ओवरऑल विनर घोषित किया गया।

हैकाथॉन का उद्देश्य शहर की यातायात संबंधी समस्याओं के लिए ऐसे व्यावहारिक और कम लागत वाले समाधान तलाशना था, जो सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में दीर्घकालिक सुधार ला सकें।कार्तिक पंत की इस उपलब्धि को विशेष महत्व इसलिए भी मिलता है क्योंकि प्रतियोगिता में तकनीकी नवाचार के साथ नागरिक हित, व्यावहारिक उपयोगिता और समाधान की प्रभावशीलता पर जोर दिया गया। कार्तिक पंत की यह उपलब्धि दर्शाती है कि युवा प्रतिभाएं अपनी रचनात्मक सोच और तकनीकी दक्षता के माध्यम से शहर की गंभीर समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

यातायात सुधार की दिशा में कार्तिक पंत का यह सम्मान न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि नवाचार के माध्यम से सुरक्षित और व्यवस्थित रायपुर के निर्माण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल भी है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner