Breaking News

Durg Police (खबरीलाल न्यूज़) :: घर से लापता तीन बच्चियों को 12 घंटे से कम समय में सकुशल दस्तयाब किया गया :

post

khabrilalथाना : जामुल, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)। दुर्ग पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई, घर से लापता तीन बच्चियों को 12 घंटे से कम समय में सकुशल दस्तयाब किया गया। थाना जामुल क्षेत्र से तीन बच्चियों के घर से चले जाने की सूचना मिलने पर थाना जामुल पुलिस एवं एससीयू की टीम ने तत्काल तलाश प्रारंभ की। पुलिस की पांच टीमों ने अलग-अलग दिशाओं में तलाश करते हुए आसपास के क्षेत्रों में जांच एवं स्थानीय लोगों से पूछताछ की। बच्चियों की तलाश के लिए विभिन्न मार्गों के सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का लगातार विश्लेषण किया गया।

रेलवे स्टेशन एवं अन्य संभावित स्थानों पर जांच और पूछताछ के आधार पर तीनों बच्चियों को 12 घंटे से कम समय में सकुशल दस्तयाब किया गया। थाना जामुल की महिला रक्षा टीम एवं एससीयू का बच्चियों की सुरक्षित बरामदगी में महत्वपूर्ण योगदान रहा। दस्तयाबी के बाद बच्चियों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner