Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: छत्तीसगढ़ में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और डिप्टी कलेक्टर मनोज बंजारे के खिलाफ एफआईआर दर्ज, दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा का है आरोप :

post

khabrilalरायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और डिप्टी कलेक्टर मनोज बंजारे के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। उनकी पत्नी पूजा बंजारे ने पति और ससुराल पक्ष के सदस्यों पर दहेज की मांग करने, मारपीट और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत के अनुसार, आरंग क्षेत्र के ग्राम भानसोज निवासी पूजा बंजारे का विवाह जुलाई 2024 में धमतरी के जोधापुर वार्ड निवासी मनोज बंजारे से हुआ था। मनोज बंजारे राज्य प्रशासनिक सेवा में डिप्टी कलेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। पूजा का आरोप है कि विवाह के दौरान उनके परिवार ने घरेलू सामान, सोने की चेन और अन्य उपहार दिए थे। इसके बावजूद शादी के दूसरे दिन से ही कम दहेज मिलने को लेकर ताने दिए जाने लगे।

लग्जरी कार और करोड़ों रुपये मांगने का आरोप - पीड़िता ने अपनी शिकायत में पति मनोज बंजारे, सास ललिता बंजारे और ससुर कोमल सिंह बंजारे पर लग्जरी कार तथा 2 से 3 करोड़ रुपये नकद मांगने का आरोप लगाया है। शिकायत के मुताबिक, 4 जनवरी 2025 को पति ने मायके की जमीन बेचकर रकम लाने का दबाव बनाया। इनकार करने पर मारपीट किए जाने का भी आरोप है।

गर्भावस्था और बच्चे के जन्म के बाद भी प्रताड़ना का आरोप - पूजा का कहना है कि गर्भावस्था और प्रसव के दौरान भी कथित प्रताड़ना जारी रहा। आरोप है कि बच्चे के जन्म के बाद पति ने उन्हें मायके में ही छोड़ दिया। इसके अलावा, 2 सितंबर 2026 को पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर भानसोज स्थित मायके में उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया है।

काउंसलिंग के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस - मामला महिला थाने पहुंचने के बाद परिवार परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराई गई। हालांकि, सुलह की कोशिशें सफल नहीं हो सकीं। इसके बाद पुलिस ने डिप्टी कलेक्टर मनोज बंजारे और उनके परिजनों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के मामले में अपराध दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी। फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की जांच जारी है। आरोपों की पुष्टि और मामले की वास्तविक स्थिति जांच के निष्कर्षों के बाद ही स्पष्ट होगी।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner