थाना : सुपेला एवं खुर्सीपार, एसीसीयू दुर्ग। कमीशन के लालच में बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले 07 आरोपी गिरफ्तार, साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में म्यूल खातों के उपयोग का खुलासा। थाना सुपेला एवं खुर्सीपार तथा एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई में साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में उपयोग किए जा रहे बैंक खातों से संबंधित कुल 07 आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी 5,000 से 15,000 रुपये तक के कमीशन के लालच में अपने बैंक खातों से संबंधित दस्तावेज एवं सिम कार्ड अन्य व्यक्तियों को उपलब्ध कराते थे।
उक्त खातों का उपयोग साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि के हस्तांतरण एवं लेन-देन के लिए किया गया, जिनमें लाखों रुपये से अधिक के संदिग्ध लेन-देन सामने आए। थाना सुपेला क्षेत्र के फेडरल बैंक एवं उत्कर्ष बैंक से संबंधित 02 तथा थाना खुर्सीपार क्षेत्र के इंडियन बैंक से संबंधित 05 खाताधारकों के विरुद्ध दिनांक 14.10.2026 को कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक, सिम कार्ड, मोबाइल फोन एवं अन्य दस्तावेज जप्त किए गए। दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से बैंक खाते एवं वित्तीय दस्तावेज किसी अन्य व्यक्ति को उपलब्ध नहीं कराने की अपील की है।

Journalist खबरीलाल