Breaking News

Durg Police (खबरीलाल न्यूज़) :: सराफा बाजार की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया भ्रमण :

post

khabrilalत्योहारों के मद्देनजर सराफा बाजार की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया भ्रमण, व्यापारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सराफा मार्केट का भ्रमण कर आगामी त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया। शनिचरी बाजार क्षेत्र में यातायात सुचारू रखने वन-वे व्यवस्था, निर्धारित पार्किंग स्थलों के उपयोग तथा व्हाइट मार्किंग के अनुसार वाहन पार्क करने के निर्देश दिए गए।     सराफा प्रतिष्ठानों एवं बाजार क्षेत्र में सुरक्षा मजबूत करने सीसीटीवी कैमरों को चालू एवं दुरुस्त रखने तथा निजी सुरक्षा गार्ड तैनात करने की सलाह दी गई। सराफा व्यवसायियों के साथ बैठक में अन्य राज्यों से आने वाले व्यक्तियों द्वारा की जा रही धोखाधड़ी तथा दुर्ग, पाटन एवं आसपास के क्षेत्रों में सामने आए मामलों पर चर्चा की गई।बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल, नगर पुलिस अधीक्षक भारती मरकाम, थाना प्रभारी कोतवाली एवं सराफा संघ के अध्यक्ष प्रकाश सांखला सहित 50 से अधिक व्यापारी शामिल हुए। व्यापारियों ने पुलिस की पहल के प्रति आभार व्यक्त किया।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner