थाना : भिलाई भट्ठी। भिलाई स्टील प्लांट में प्रवेश कर 10 किलो कॉपर ट्यूब चोरी करने वाला आरोपी हेमराज साहू गिरफ्तार, ₹12,780 का चोरी का सामान एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त। दिनांक 13.10.2026 को भिलाई स्टील प्लांट के कोक ओवन जेटी एरिया में बैटरी नंबर 9-10 के पास कॉपर ट्यूब चोरी की घटना सामने आई थी।
पुलिस ने चोरी के मामले में आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में लिया तथा पूछताछ के बाद विधिवत गिरफ्तार किया। आरोपी भिलाई स्टील प्लांट के अंदर प्रवेश कर 10 किलोग्राम कॉपर ट्यूब के टुकड़े चोरी कर मोटरसाइकिल से ले जा रहा था। आरोपी के कब्जे से 10 किलोग्राम कॉपर ट्यूब, जिसकी कीमत ₹12,780 है, तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 SL 8761 जप्त की गई।थाना भिलाई भट्ठी पुलिस ने आरोपी को दिनांक 14.10.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा।

Journalist खबरीलाल