अवैध पार्किंग पर यातायात पुलिस की कड़ी कार्रवाई। 5 दिनों में 55 वाहनों पर नो-पार्किंग के तहत चालानी कार्रवाई। GE रोड,MG रोड ,मालवीय रोड, बॉम्बे मार्केट, प्रेस कॉम्प्लेक्स , राजबंधा मैदान व मेडिकल कॉम्प्लेक्स मार्ग पर अव्यवस्थित पार्किंग के खिलाफ चला विशेष अभियान। निरंतर कार्रवाई से मार्ग हुआ सुगम, आम जनता को मिली जाम से राहत। यातायात पुलिस कमिश्नरेट ने की अपील-यातायात नियमों का पालन कर बने जिम्मेदार नागरिक।
शहर के प्रमुख मार्ग GE रोड,MG रोड ,मालवीय रोड, बॉम्बे मार्केट, प्रेस कॉम्प्लेक्स , राजबंधा मैदान व मेडिकल कॉम्प्लेक्स मार्ग पर प्रतिदिन अव्यवस्थित पार्किंग के फलस्वरूप भीषण जाम की स्थिति निर्मित हो रही थी। इससे आम नागरिकों, राहगीरों और विशेष रूप से अस्पताल जाने वाले मरीजों व परिजनों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था।
आम जनता से लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए, पुलिस उपायुक्त (यातायात व प्रोटोकॉल)डॉ. अर्चना झा ने एसीपी शारदा चौक एवं यातायात थाना प्रभारी शारदा चौक को इस मार्ग पर प्राथमिकता के साथ सतत और सख्त अभियान चलाने के निर्देश दिए।प्राप्त निर्देशानुसार यातायात पुलिस ने सर्वप्रथम संबंधित क्षेत्र के व्यापारियों एवं दुकानदारों से संवाद कर समझाइश दी कि वे स्वयं अथवा अपने ग्राहकों के वाहन मुख्य मार्ग पर पार्क न करवाएं। इसके बावजूद स्थिति में अपेक्षित सुधार न होने पर पुलिस ने क्रेन की मदद से सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों को हटाने और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई शुरू की।
विगत 5 दिनों तक चले इस सघन अभियान के दौरान कुल 55 वाहनों के विरुद्ध 'नो-पार्किंग' की दंडात्मक कार्रवाई की गई। इस सतत अभियान के परिणामस्वरूप अब जी.ई. रोड से मेडिकल कॉम्प्लेक्स, रजबंधा मैदान होकर अस्पताल व जेल चौराहे की ओर जाने वाला मार्ग पूरी तरह सुगम हो गया है। स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने यातायात पुलिस की इस पहल का स्वागत करते हुए अभियान को निरंतर जारी रखने का आग्रह किया है।

Journalist खबरीलाल