रायपुर कमिश्नरेट पुलिस की सूखे नशे पर बड़ी कार्यवाही, 85 किलोग्राम गांजा के साथ 02 अंतर्राज्यीय सहित कुल 03 आरोपी गिरफ्तार। पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साईबर) स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) तारकेश्वर पटेल की सतत् मॉनिटरिंग में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, एण्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।
थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत दुर्गा चौक मैदान के पास चार पहिया वाहन में गांजा तस्करी करते गिरफ्तार किया गया आरोपियों को। कार की डिक्की में अलग-अलग पैकेटों में रखा कुल 85 किलोग्राम गांजा जप्त। गांजा तस्करी में प्रयुक्त महिन्द्रा कार एवं 04 नग मोबाईल फोन को भी किया गया है जप्त। जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 58 लाख रूपये। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों द्वारा गांजा को ओडिशा के बलांगीर से बताया गया है लाना।
गांजा उपलब्ध कराने वाले स्रोतों, संभावित खरीदारों एवं तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान के लिए बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेज की जांच जारी। रायपुर कमिश्नरेट में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीमों द्वारा अब तक एनडीपीएस एक्ट के 92 प्रकरणों में कुल 204 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7,09,98,000/- रूपये (सात करोड़, नौ लाख, अट्ठानवे हजार रूपये) कीमत का गांजा, ओशन ग्रो (गांजा), प्रतिबंधित नशीली टेबलेट, एम.डी.एम.ए., पार्टी पिल्स, कोकीन, प्रतिबंधित सिरप, डोडा, हेरोइन (चिट्टा), ब्राउन शुगर, अफीम, नगदी रकम, चारपहिया वाहन, दोपहिया वाहन, मोबाइल फोन, कट्टा, चाकू व अन्य सामग्री किया गया है जप्त।

Journalist खबरीलाल