थाना : जामुल एवं पुलगांव। दुर्ग पुलिस की अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई, ग्राम नारधा एवं रसमड़ा से दो आरोपी दुरेश साहू एवं आकाश शिव निर्मलकर पकड़े गए, 63 पौवा देशी शराब एवं बिक्री की नगदी रकम जप्त। थाना जामुल एवं पुलगांव पुलिस ने मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम नारधा एवं ग्राम रसमड़ा में अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई की। थाना जामुल पुलिस ने ग्राम नारधा में मुरमुंदा मार्ग स्थित बरगद के पेड़ के नीचे शराब बिक्री करते आरोपी को पकड़ा।
थाना पुलगांव पुलिस ने ग्राम रसमड़ा में मंदिर के पीछे अवैध शराब बिक्री के मामले में आरोपी को पकड़ा। दोनों कार्रवाई में कुल 63 पौवा देशी मदिरा, कुल 11.880 बल्क लीटर, अनुमानित कीमत ₹5,900 तथा शराब बिक्री की नगदी रकम ₹300 जप्त की गई। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। थाना जामुल के मामले में आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया तथा थाना पुलगांव के मामले में आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Journalist खबरीलाल