थाना : मोहन नगर, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)। नशे के अवैध कारोबार पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी, गांजा बिक्री करने ग्राहक तलाश रहे आरोपी को मोहन नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार, 1.193 किलोग्राम गांजा जप्त। थाना मोहन नगर पुलिस ने सर्किट हाउस के पीछे गांजा बिक्री करने के लिए ग्राहक तलाश रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
मुखबिर से प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर संदेही को अभिरक्षा में लेकर तलाशी की। आरोपी के कब्जे से 1.193 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹60,000 है, जप्त किया गया। मामले में अपराध क्रमांक 760/2026, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी को विधिवत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। दुर्ग पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Journalist खबरीलाल