बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में खराब सड़क के कारण भीषण बस हादसा होने का मामला सामने आया है। नांदघाट थाना क्षेत्र के कुंरा गांव में रायपुर से मुंगेली जा रही एक निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे में बस सवार दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना के बाद सड़क की बदहाल स्थिति और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, आरबीएस की निजी यात्री बस रायपुर से नांदघाट होते हुए मुंगेली के लिए रवाना हुई थी। बस जब कुंरा गांव के पास पहुंची, तब सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण चालक वाहन को सावधानीपूर्वक आगे बढ़ा रहा था। इसी दौरान बस के पहिए सड़क के एक बड़े गड्ढे में उतर गए। इससे चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया और बस सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर के कारण बस का सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बस में सवार कई यात्रियों को चोटें आईं। हादसे में दो यात्रियों की मौत होने की जानकारी दी गई है।

Journalist खबरीलाल