थाना : पुलगांव। अवैध शराब पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी,पुलगांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई, अवैध रूप से देशी शराब बिक्री करते आरोपी राहुल निषाद गिरफ्तार, 32 पौवा शराब जब्त कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
दिनांक 22.10.2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना पर पुलगांव पुलिस ने पोटिया रोड नाला के पास तत्काल कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बिक्री के मामले में आरोपी को पकड़ा।पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी राहुल निषाद को पकड़ा तथा तलाशी के दौरान उसके कब्जे से देशी मसाला शराब बरामद की। आरोपी के कब्जे से 180 एमएल के 32 पौवा, कुल 5.760 बल्क लीटर देशी मसाला शराब, अनुमानित कीमत ₹3,200 जब्त की गई। प्रकरण में अपराध क्रमांक 936/2026 पंजीबद्ध कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामले में जब्त सामग्री को नियमानुसार अभिरक्षा में लिया।

Journalist खबरीलाल