Breaking News

फिलीपींस में वायुसेना के 2 विमान आपस में टकराए, 4 पायलटों की मौत:

post

khabrilalफिलीपींस में बड़ा विमान हादसा हो गया है। वहां एक प्रशिक्षण उड़ान के दौरान वायुसेना के 2 विमान दुर्घटना का शिकार हो गए। इस हादसे में 4 पायलटों की मौत हो गई है। ये हादसा शनिवार को मनीला के दक्षिण में एक एयर बेस पर प्रशिक्षण उड़ान के दौरान हुआ। उड़ान के दौरान दोनों विमान एक-दूसरे के बेहद नजदीक आ गए और आखिर में आपस में ही टकरा गए।

वायुसेना ने दुर्घटना में शामिल विमानों की उड़ान पर रोक लगाई है। फिलीपींस की वायु सेना ने एक बयान में कहा कि यह विमान दुर्घटना बटांगास प्रांत के फर्नांडो एयर बेस पर प्रशिक्षण उड़ान के दौरान हुई। दुर्घटना में 2 SF-260 विमान शामिल थे।

वायु सेना के प्रवक्ता कर्नल एल्विन कैपिंगुइयन ने कहा, "दोनों विमान सैन्य अड्डे के भीतर ही गिरे। किसी और के हताहत होने की खबर नहीं है।" घटना के बाद वायु सेना ने जांच होने तक SF-260 प्रशिक्षण विमानों के परिचालन पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner