Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: 26 वर्षों में छत्तीसगढ़ ने विकास के क्षेत्र में तय किया लंबा सफर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर में तेजी से हो रहा विकास - स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल :

post

khabrilalरायपुर, 03 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 26 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय के रणजीता स्टेडियम में राज्योत्सव समारोह उत्साह, उमंग और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर समारोह का शुभारंभ किया। इस वर्ष राज्योत्सव की मुख्य थीम सशक्त नारी, युवा उड़ान रखी गई है, जो महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता और युवाओं के लिए रोजगार एवं आजीविका के नए अवसरों को रेखांकित करती है।   26 वर्षों में छत्तीसगढ़ ने विकास के क्षेत्र में तय किया लंबा सफर - स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राज्य स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ ने गठन के 26 वर्षों में विकास के क्षेत्र में लंबा सफर तय किया है। प्रदेश ने आज कृषि, आवास, स्वास्थ्य, सड़क और रेल कनेक्टिविटी सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिला भी विकास की नई संभावनाओं की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने राज्य निर्माण में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी और स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव के योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ था। प्राकृतिक संपदा, खनिज संसाधनों, वन संपदा और मेहनतकश किसानों से समृद्ध होने के बावजूद उस समय प्रदेश आर्थिक एवं विकास संबंधी चुनौतियों से जूझ रहा था।

राज्य गठन के समय प्रदेश का बजट लगभग 5,500 करोड़ रुपये था, जो आज बढ़कर पौने दो लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। यह प्रदेश की विकास यात्रा और बदलती आर्थिक तस्वीर का प्रमाण है।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान केवल धान के कटोरे के रूप में ही नहीं, बल्कि समृद्ध खनिज संपदा और सांस्कृतिक विरासत वाले प्रदेश के रूप में भी है। माता कौशल्या की जन्मभूमि और भगवान श्रीराम के ननिहाल के रूप में छत्तीसगढ़ की विशिष्ट पहचान है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक सफलता मिली है। अब इन क्षेत्रों में भी विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner