Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: निको स्टील प्लांट में श्रमिक की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिवार ने उचित मुआवजा और नौकरी की रखे हैं मांग :

post

khabrilal

रायपुर। राजधानी रायपुर के सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित जायसवाल निको स्टील प्लांट में सोमवार को एक श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सैकड़ों ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों के साथ फैक्ट्री के मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। मृतक की पहचान मोहदा गांव निवासी संतोष वर्मा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, संतोष लंबे समय से जायसवाल निको स्टील प्लांट में श्रमिक के रूप में काम कर रहा था। सोमवार दोपहर ड्यूटी के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। फैक्ट्री प्रबंधन उसे इलाज के लिए रायपुर के एक निजी अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौत के कारणों पर सवाल, जांच की मांग - संतोष की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों ने मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। फिलहाल मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

मुआवजे और स्थायी नौकरी की मांग पर धरना - घटना की जानकारी फैलते ही मोहदा और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण फैक्ट्री के मुख्य गेट पर पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने प्रबंधन से मृतक के परिवार को उचित आर्थिक सहायता और एक आश्रित सदस्य को स्थायी नौकरी देने की मांग की। ग्रामीणों ने सिलतरा-सांकरा औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्रियों में श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कई जगह मजदूरों को पर्याप्त सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए जाते। औद्योगिक प्रदूषण और खतरनाक गैसों के कथित असुरक्षित भंडारण को लेकर भी चिंता जताई गई है। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

मौके पर पहुंची पुलिस, बातचीत से समाधान का प्रयास - धरसीवां पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और स्थिति संभालने का प्रयास किया। पुलिस और प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों तथा फैक्ट्री प्रबंधन के बीच बातचीत कर विवाद का समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है।फिलहाल संतोष वर्मा की मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच से ही मौत की असल वजह सामने आएगी।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner