थाना / इकाई : जिला दुर्ग पुलिस। न्यायालय परिसर में पुलिस सहायता केन्द्र का शुभारंभ, आम नागरिकों, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को एक ही स्थान पर मिलेगी पुलिस सहायता, कानूनी जानकारी एवं आवश्यक मार्गदर्शन। जिला न्यायालय परिसर, दुर्ग में दिनांक 06.11.2026 को आम नागरिकों की सुविधा एवं सहायता के लिए पुलिस सहायता केन्द्र (Help Desk) का विधिवत उद्घाटन किया गया।श्री शेख अशरफ प्रथम, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, दुर्ग, कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह एवं उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग श्री विजय अग्रवाल, भा.पु.से. की उपस्थिति में सहायता केन्द्र का शुभारंभ किया गया। सहायता केन्द्र के माध्यम से न्यायालय आने वाले पक्षकारों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं आम नागरिकों को पुलिस संबंधी सेवाओं एवं आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी।
एफआईआर की प्रति, सम्मन एवं वारंट संबंधी जानकारी, पुलिस सत्यापन, ई-फाइलिंग तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी प्रदान की जाएगी। पुलिस सहायता केन्द्र का उद्देश्य न्यायालय परिसर में आने वाले नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण, आवश्यक मार्गदर्शन एवं पुलिस सहायता को सहज और सुलभ बनाना है।

Journalist खबरीलाल