भिलाई। दुर्ग जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खुर्सीपार पुलिस ने हेरोइन (चिट्टा) की बिक्री में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12.06 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 41 हजार 300 रुपये बताई गई है। इसके अलावा तीन मोबाइल फोन, 16 हजार 100 रुपये नगद और घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी जब्त की गई है। जब्त सामग्री की कुल कीमत 3 लाख 97 हजार 400 रुपये आंकी गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नहर किनारे शिव मंदिर के पास ट्रांसपोर्ट रोड खुर्सीपार में तीन व्यक्ति अवैध रूप से हेरोइन (चिट्टा) की बिक्री कर रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर खुर्सीपार पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 12.06 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), तीन मोबाइल फोन और 16,100 रुपये नगद बरामद किए गए। इसके साथ ही मादक पदार्थ की बिक्री में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी को भी पुलिस ने जब्त कर लिया।
इस मामले में थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 521/2026 के तहत आरोपियों के खिलाफ धारा 8, 21(ख), 27(क) एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार तीनों आरोपियों का पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य आपराधिक मामलों में संलिप्तता का रिकॉर्ड सामने आया है।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
नशे के कारोबार पर पुलिस की नजर
खुर्सीपार पुलिस द्वारा क्षेत्र में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

Journalist खबरीलाल