रायपुर। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने महादेव ऑनलाइन बुक सट्टा ऐप के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले कुछ दिनों में 6 राज्यों की 33 जगहों पर छापेमारी की है। ये छापे इस अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म के ‘पैनल ऑपरेटरों’ के ठिकानों पर मारे गए। CBI के अनुसार, यह कार्रवाई ऐप के प्रमुख प्रमोटरों में से एक सौरभ चंद्राकर से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर की गई है, जिसे हाल ही में ओमान सल्तनत से भारत प्रत्यर्पित (extradite) करके लाया गया था।
जानकारी के मुताबिक, सौरभ चंद्राकर को ओमान से निकाले जाने के बाद किए गए खुलासों के आधार पर देश के कई प्रमुख शहरों में तलाशी अभियान चलाया गया। इनमें छत्तीसगढ़ के रायपुर और दुर्ग, मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर, महाराष्ट्र के मुंबई और नागपुर, गुजरात के अहमदाबाद, वडोदरा और सूरत, राजस्थान के नागौर और धौलपुर के अलावा दिल्ली और अमृतसर शामिल हैं।

Journalist खबरीलाल