Breaking News

Police @ Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: अतिक्रमण एवं नो-पार्किंग के विरुद्ध यातायात पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही:

post

khabrilalअतिक्रमण एवं नो-पार्किंग के विरुद्ध यातायात पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही। पंडरीकपड़ा मार्केट और पंडरी बस स्टैंड से लोधी पारा चौक तक अतिक्रमण एव अस्त व्यस्त पार्क किए गए वाहनो पर की गई कार्यवाही। 

रायपुर। शहर में सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रायपुर यातायात पुलिस द्वारा सड़क एवं सार्वजनिक मार्गों पर यातायात में बाधक अतिक्रमण तथा अव्यवस्थित पार्किंग के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देशानुसार एवं पुलिस उपायुक्त यातायात डॉ. अर्चना झा के पर्यवेक्षण में यह अभियान निरंतर जारी है।

इसी क्रम में पंडरी मेन रोड और कपड़ा मार्केट में यातायात पुलिस द्वारा अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही की गई। यातायात थाना पंडरी प्रभारी एवं उनकी टीम द्वारा कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान दुकानों के बाहर सड़क की ओर सामान निकालकर व्यवसाय करने वाले व्यापारियों को समझाइश देकर सामान दुकान के अंदर कराया गया। सड़क पर अतिक्रमण कर व्यवसाय करने वाले ठेलों को हटाया गया। साथ ही नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े 18 वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए e चालान की कार्यवाही की गई l 

यातायात पुलिस द्वारा बताया गया कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए अतिक्रमण, अवैध पार्किंग एवं यातायात में बाधक वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही आगामी दिनों में भी लगातार जारी रहेगी।यातायात पुलिस ने शहर के नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील की है कि सड़क एवं फुटपाथ पर अतिक्रमण न करें, निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही वाहन पार्क करें तथा यातायात नियमों का पालन कर सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner