Breaking News

Mahasamund (खबरीलाल न्यूज़) :: राष्ट्रीय राजमार्ग-353 पर खड़ी ट्रक में जा घुसी एंबुलेंस, 2 महिलाओं की मौत:

post

khabrilalमहासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-353 पर एक भीषण सडक़ हादसा हो गया। यहां मरीज को इलाज के बाद ओडिशा ले जा रही एंबुलेंस सडक़ किनारे खड़ी ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिला और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बागबाहरा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, एंबुलेंस मरीज को इलाज के बाद ओडिशा लेकर जा रही थी। इसी दौरान बागबाहरा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-353 पर देवाशीष स्कूल के पास एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सडक़ पर खड़ी ट्रक के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद एंबुलेंस में सवार लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई। हादसा इतना भ्यावह था कि दो महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

वहीं दो महिला समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने लोगों की मदद से एंबुलेंस में फंसे घायलों और शवों को बाहर निकाला। घायलों को तत्काल बाहबाहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद पहुंचाया। दोनों महिलाओं के शव के पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया. इसके बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया. फिलहाल घायलों का उपचार जारी है.

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner