Breaking News

SECL (खबरीलाल न्यूज़) :: एसईसीएल में तीन माह के निवारक सतर्कता अभियान का समापन, ई-आवास पोर्टल का शुभारंभ:

post

khabrilal

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) में 17 अगस्त 2026 से 16 नवंबर 2026 तक संचालित तीन माह के निवारक सतर्कता अभियान के समापन अवसर पर ऑनलाइन ‘ई-आवास’ पोर्टल का लोकार्पण किया गया। यह पोर्टल आवास आवंटन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल, त्वरित एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एसईसीएल की एक महत्वपूर्ण डिजिटल पहल है।

पोर्टल का लोकार्पण हरीश दुहन, अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, एसईसीएल द्वारा बिरंची दास, निदेशक (मानव संसाधन); डी. सुनील कुमार, निदेशक (वित्त); हिमांशु जैन, मुख्य सतर्कता अधिकारी तथा नृपेंद्र नाथ, निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा विभिन्न क्षेत्रों के महाप्रबंधक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े।

‘ई-आवास’ पोर्टल का विकास सतर्कता विभाग की पहल पर मानव संसाधन विभाग एवं सिस्टम विभाग के समन्वित सहयोग से किया गया है। यह पोर्टल कर्मचारियों को आवास संबंधी सेवाएँ एकीकृत एवं डिजिटल माध्यम से प्रदान करेगा तथा आवास आवंटन प्रक्रिया में मानवीय हस्तक्षेप को न्यूनतम करते हुए पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करेगा।

अपने संबोधन में हरीश दुहन ने पोर्टल के विकास में योगदान देने वाली सतर्कता, मानव संसाधन एवं सिस्टम विभाग की टीमों को बधाई देते हुए कहा कि यह पहल कर्मचारियों को बेहतर एवं समयबद्ध सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विशेष रूप से मानव संसाधन विभाग द्वारा कर्मचारियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकसित की गई इस प्रणाली की सराहना की तथा विश्वास व्यक्त किया कि इससे आवास प्रबंधन और आवंटन व्यवस्था अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं उत्तरदायी बनेगी।

ई-आवास पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन एवं ट्रैकिंग, HR/SAP आधारित सत्यापन, स्वचालित वरिष्ठता सूची निर्माण, नियमानुसार आवास आवंटन, आरक्षण एवं विशेष प्रावधानों का अनुपालन, डिजिटल आवंटन आदेश जारी करना, आवासों की रियल-टाइम स्थिति, आवास परिवर्तन एवं पारस्परिक विनिमय की सुविधा तथा सुरक्षित डिजिटल अभिलेख एवं ऑडिट ट्रेल जैसी उन्नत सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।

श्री दुहन ने यह भी कहा कि तीन माह के सतर्कता अभियान की समाप्ति के बाद भी इस दौरान प्राप्त सीख और अपनाई गई सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को दैनिक कार्य संस्कृति का हिस्सा बनाया जाना चाहिए, ताकि पारदर्शिता, सतर्कता तथा सत्यनिष्ठा संगठन के प्रत्येक स्तर पर और अधिक सुदृढ़ हो सके। निवारक सतर्कता अभियान के समापन अवसर पर ई-आवास पोर्टल का लोकार्पण एसईसीएल में डिजिटल गवर्नेंस, पारदर्शी प्रशासन एवं कर्मचारी-केंद्रित मानव संसाधन प्रबंधन को नई दिशा प्रदान करने वाला महत्वपूर्ण कदम है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner