बिलासपुर, 17 नवंबर 2026/प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे व्यवसायियों के सपनों को नई उड़ान देने के साथ ही उन्हें आर्थिक आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ा रही है। सीमित संसाधनों के बीच अपनी आजीविका चलाने वाले स्ट्रीट वेंडर्स के लिए यह योजना बड़ा सहारा बन रही है। योजना से मिलने वाली ऋण सहायता उनके व्यवसाय को मजबूती देने के साथ ही आगे बढ़ने का हौसला भी प्रदान कर रही है। इसकी एक प्रेरक मिसाल हैं बिलासपुर के भारती नगर निवासी श्रीमती कृष्णा साहू, जो पीएम स्वनिधि योजना का लाभ लेकर चाय-नाश्ते के अपने छोटे से व्यवसाय को आगे बढ़ा रही हैं। वे हर महीने लगभग 10 से 15 हजार रुपए की कमाई कर रही हैं।
श्रीमती कृष्णा साहू को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 15 हजार रुपए की ऋण सहायता प्राप्त हुई है। इस आर्थिक सहयोग से उनके व्यवसाय को संबल मिला है। वे अपने छोटे से होटल में चाय के साथ बड़ा-भजिया बनाकर बेचती हैं। रोजमर्रा की मेहनत और लगन से उनका यह व्यवसाय नियमित आय का जरिया बना हुआ है। उनके लिए यह छोटी सी दुकान केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता की पहचान भी है। पीएम स्वनिधि योजना से मिले सहयोग ने उनके स्वरोजगार को मजबूती प्रदान की है।
लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में आज आयोजित पीएम स्वनिधि हितग्राहियों के संभाग स्तरीय सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। यहां विभिन्न स्ट्रीट वेंडर्स ने अपने स्टॉल लगाकर अपने व्यवसाय और उत्पादों का प्रदर्शन किया। इन्हीं में श्रीमती कृष्णा साहू भी शामिल थीं, जिन्होंने चाय-नाश्ते का स्टॉल लगाया। महोत्सव में छोटे व्यवसायियों की मेहनत, हुनर और आत्मनिर्भरता की झलक देखने को मिली। यह आयोजन उन मेहनतकश हाथों के सम्मान का अवसर बना, जो अपने छोटे-छोटे सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं।
श्रीमती कृष्णा साहू की सफलता बताती है कि सही समय पर मिलने वाली छोटी सी आर्थिक सहायता भी किसी के जीवन में बड़ा बदलाव लाने का माध्यम बन सकती है। पीएम स्वनिधि योजना पथ विक्रेताओं को आर्थिक सहयोग प्रदान कर उनके व्यवसाय को सशक्त बनाने और सम्मानजनक आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। आज कृष्णा साहू जैसे अनेक स्ट्रीट वेंडर्स इस योजना का लाभ लेकर अपने परिश्रम से सफलता की कहानी स्वयं लिख रहे हैं। उनकी यह पहल अन्य महिलाओं और छोटे व्यवसायियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

Journalist खबरीलाल