Breaking News

CG (खबरीलाल न्यूज़) : कांकेर के जंगल में नक्सलियों का डम्प बरामद, भरमार बंदूक और विस्फोटक सामग्री जब्त:

post

khabrilal

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के जंगल-पहाड़ी इलाके में सर्चिंग के दौरान जवानों ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया डम्प बरामद किया है। मौके से भरमार बंदूक, आईईडी बनाने में इस्तेमाल होने वाली संदिग्ध सामग्री, गन पाउडर, डेटोनेटर सहित अन्य सामान जब्त किया गया है।

मोदेमरका और मिच्चेबेड़ा के बीच चला अभियान

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 16 नवंबर को जिला पुलिस बल, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और बम डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीएस) की संयुक्त टीम कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम मोदेमरका और मिच्चेबेड़ा के बीच जंगल एवं पहाड़ी इलाके में सर्चिंग कर रही थी। इसी दौरान जवानों को संदिग्ध नक्सली डम्प मिला। तलाशी लेने पर वहां हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई।

एक किलो आईईडी मैकेनिज्म और दो डेटोनेटर मिले

सुरक्षा बलों को मौके से एक भरमार बंदूक, करीब एक किलो संदिग्ध आईईडी मैकेनिज्म, लगभग एक किलो गन पाउडर, दो डेटोनेटर और अन्य नक्सली सामग्री मिली। सुरक्षा की दृष्टि से आईईडी और अन्य विस्फोटक पदार्थों को बीडीएस टीम ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत मौके पर ही नष्ट कर दिया।

संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

यह अभियान बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक बद्री नारायण मीणा, बीएसएफ डीआईजी दीपक तिवारी, कांकेर पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा और बीएसएफ की 40वीं वाहिनी के प्रभारी सेनानी नरेंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में चलाया गया। इसमें जिला पुलिस बल, बीएसएफ और बीडीएस के जवान शामिल रहे।

जंगलों में सर्चिंग अभियान जारी

कांकेर पुलिस के अनुसार, नक्सल प्रभावित और सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा बलों द्वारा लगातार संयुक्त सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। इन अभियानों का उद्देश्य छिपाकर रखे गए हथियारों और विस्फोटक सामग्री को बरामद कर संभावित खतरे को रोकना तथा क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखना है। पुलिस ने बताया कि आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner