जशपुर। जिले के पत्थलगांव में तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने सड़क पर जमकर उत्पात मचाया। नशे की हालत में कार चला रहे युवकों ने एक के बाद एक कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया, जबकि कुछ ही सेकंड के अंतर से कई लोग गंभीर दुर्घटना का शिकार होने से बच गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
जिंदल बजाज शोरूम के पास हुई घटना
जानकारी के अनुसार, घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र के पालीडीह स्थित जिंदल बजाज शोरूम के पास की है। अर्टिगा कार में चार युवक सवार थे। बताया जा रहा है कि सभी युवक नशे की हालत में थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे खड़े कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया।
बाल-बाल बचे शोरूम के कर्मचारी
कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद वाहन और आसपास खड़े वाहनों में अफरा-तफरी मच गई। शोरूम के कर्मचारी और आसपास मौजूद लोग अचानक हुए इस घटनाक्रम से घबरा गए। गनीमत रही कि कई लोग समय रहते वहां से हट गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना में एक व्यक्ति के घायल होने की जानकारी सामने आई है।
एक युवक हिरासत में, अन्य की तलाश
घटना की सूचना मिलते ही पत्थलगांव पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार सवार एक युवक को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य युवकों की तलाश की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना की पूरी जानकारी जुटा रही है और वाहन चालक की भूमिका की जांच कर रही है।
सीसीटीवी फुटेज आया सामने
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार कार को कई वाहनों से टकराते हुए देखा जा सकता है। इस घटना ने एक बार फिर नशे में वाहन चलाने और तेज रफ्तार से होने वाले सड़क हादसों के खतरे को उजागर किया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Journalist खबरीलाल