छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण से लेकर अब तक भाजपा में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करने वाले वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की आत्मीय मुलाकात। वरिष्ठ नेताओं से लेकर संगठन के विभिन्न स्तरों पर सेवाएं दे चुके पूर्व पदाधिकारियों तक, सभी से मिले मुख्यमंत्री, पुरानी स्मृतियां हुईं ताजा। मुख्यमंत्री निवास में दीपावली मिलन समारोह बना आत्मीयता और संगठन की गौरवशाली यात्रा का संगम। मुख्यमंत्री श्री साय ने हर टेबल पर पहुंचकर किया आत्मीय संवाद, सभी का जाना हालचाल और साथ बैठकर किया भोजन।
रायपुर, 17 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नवा रायपुर स्थित निवास में आज आयोजित दीपावली मिलन समारोह भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक यात्रा, पुराने साथियों के प्रति सम्मान और आत्मीय संबंधों का एक विशेष अवसर बन गया। इस समारोह की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण से लेकर अब तक भारतीय जनता पार्टी में विभिन्न पदों और दायित्वों का निर्वहन करने वाले वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ कार्यकर्ता एक साथ जुटे। वर्षों तक संगठन को मजबूत बनाने में योगदान देने वाले पुराने साथियों से मुख्यमंत्री श्री साय ने आत्मीय मुलाकात की। अनेक पुराने सहयोगियों के बीच मुलाकातों का सिलसिला चला, बीते वर्षों की स्मृतियां ताजा हुईं और संगठन के प्रति समर्पण तथा साथ मिलकर किए गए कार्यों की यादों ने पूरे वातावरण को आत्मीयता से भर दिया। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित इस समारोह में प्रदेश के विभिन्न जिलों से वर्तमान एवं पूर्व मंत्रीगण, लोकसभा और राज्यसभा के वर्तमान एवं पूर्व सदस्य, विधायक एवं पूर्व विधायक, भाजपा के वर्तमान एवं पूर्व प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक एवं सह-संयोजक, निगम-मंडल एवं आयोगों के वर्तमान एवं पूर्व अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य, जिला पंचायतों के वर्तमान एवं पूर्व अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, महापौर एवं पूर्व महापौर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी रहे नेताओं ने भी समारोह में सहभागिता की। विभिन्न पीढ़ियों और अलग-अलग कालखंडों में संगठन की जिम्मेदारियां संभाल चुके नेताओं की उपस्थिति ने इस आयोजन को विशेष बना दिया।
पुराने साथियों से मिलकर ताजा हुईं संगठनात्मक जीवन की स्मृतियां - दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का सहज, सरल और आत्मीय व्यवहार विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। मुख्यमंत्री स्वयं एक-एक टेबल पर पहुंचे और उपस्थित पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं तथा जनप्रतिनिधियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की। उन्होंने सभी का हालचाल जाना, कुशलक्षेम पूछा और दीपावली की शुभकामनाएं दीं। लंबे समय बाद एक-दूसरे से मिल रहे अनेक पुराने सहयोगियों के बीच आत्मीय संवाद का अवसर मिला। संगठन में साथ काम करने के दिनों, पुराने अनुभवों और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक एवं संगठनात्मक यात्रा से जुड़ी स्मृतियों ने समारोह को एक पारिवारिक मिलन का स्वरूप प्रदान किया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने विशेष रूप से उन वरिष्ठ साथियों और पूर्व पदाधिकारियों से आत्मीय भेंट की, जिन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के समय से लेकर अलग-अलग दौर में भारतीय जनता पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाई है। संगठन में दायित्व बदलने या सार्वजनिक पदों से निवृत्त होने के बाद भी इन साथियों के प्रति सम्मान और अपनत्व का भाव पूरे आयोजन में स्पष्ट दिखाई दिया। मुख्यमंत्री ने सभी से उसी सहजता और आत्मीयता के साथ संवाद किया, जो संगठनात्मक जीवन में लंबे समय तक साथ काम करने वाले सहयोगियों के बीच देखने को मिलती है। संगठन के पुराने और नए साथियों का मिलन बना समारोह की विशेष पहचान - दीपावली मिलन समारोह में भारतीय जनता पार्टी की विभिन्न पीढ़ियों का सुंदर संगम देखने को मिला। एक ओर संगठन में दशकों तक महत्वपूर्ण दायित्व निभाने वाले वरिष्ठ नेता उपस्थित थे, तो दूसरी ओर वर्तमान में सरकार, संगठन और जनप्रतिनिधि संस्थाओं में जिम्मेदारियां संभाल रहे पदाधिकारी भी शामिल हुए। प्रदेश स्तर से लेकर जिला स्तर तक संगठन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके पूर्व पदाधिकारियों की सहभागिता ने आयोजन को व्यापक स्वरूप दिया।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्षों, जिला महामंत्रियों, निगम-मंडलों के पूर्व पदाधिकारियों, पूर्व विधायकों और अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों को भी अपने पुराने सहयोगियों से मिलने का अवसर मिला। अलग-अलग जिलों से पहुंचे नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच आत्मीय बातचीत का सिलसिला चलता रहा। समारोह ने यह संदेश भी दिया कि संगठन में पद और दायित्व समय के साथ बदलते रहते हैं, लेकिन साथ मिलकर किए गए कार्यों की स्मृतियां, आपसी संबंध और संगठन के प्रति समर्पण का भाव सदैव बना रहता है।

Journalist खबरीलाल