थाना : सुपेला, जिला दुर्ग। म्यूल बैंक खातों के माध्यम से साइबर ठगी की रकम प्राप्त करने वाला एक अन्य आरोपी उमेश शर्मा गिरफ्तार, पूर्व में 01 आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। गृह मंत्रालय के समन्वय पोर्टल से प्राप्त जानकारी के आधार पर उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के 18 खातों का उपयोग साइबर ठगी की रकम प्राप्त करने में होना पाया गया। देश के विभिन्न राज्यों में ऑनलाइन ठगी करने वाले आरोपियों द्वारा म्यूल बैंक खातों के माध्यम से ठगी की रकम का लेन-देन किया जा रहा था। विवेचना के दौरान पूर्व में 01 आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है तथा न्यायालय में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया गया है। आरोपी उमेश शर्मा ने अपना बैंक खाता अज्ञात व्यक्ति को उपलब्ध कराना तथा खाते में ठगी की रकम मंगवाकर नगद प्राप्त करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा है। प्रकरण में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Journalist खबरीलाल