थाना : नेवई एवं छावनी, एसीसीयू दुर्ग। कमीशन के लालच में साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले 08 म्यूल खाताधारकों पर दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, लाखों रुपये के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा, पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक एवं मोबाइल फोन जप्त। साइबर अपराधों एवं म्यूल बैंक खातों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना नेवई, छावनी एवं एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई में कुल 08 खाताधारकों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।आरोपियों द्वारा 5,000 से 15,000 रुपये तक कमीशन के लालच में अपने एवं अन्य व्यक्तियों के बैंक खाते साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराए जाते थे।
थाना नेवई क्षेत्र के इंडसइंड बैंक के 06 तथा थाना छावनी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक के 02 खाताधारक कार्रवाई के दायरे में आए। बैंक खातों के विश्लेषण एवं तकनीकी साक्ष्यों से साइबर ठगी की लाखों रुपये से अधिक की धनराशि का विभिन्न खातों के माध्यम से लेन-देन होना पाया गया।आरोपियों से संबंधित पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक, सिम कार्ड, मोबाइल फोन एवं अन्य दस्तावेज जप्त कर प्रकरणों में वैधानिक कार्रवाई की गई।

Journalist खबरीलाल