दुर्ग। अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ पुलगांव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 नवंबर को चंदखुरी तालाब पार, हनोदा रोड के पास एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से शराब एवं नकदी सहित कुल 3,300 रुपये की सामग्री जब्त की गई है।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर सड़कपारा चंदखुरी निवासी जीतू निर्मलकर (22 वर्ष) को अवैध शराब बेचते पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 30 पौवा देशी सुपर 36 मसाला मदिरा (5.400 बल्क लीटर), जिसकी कीमत 3,000 रुपये है तथा बिक्री की नकद रकम 300 रुपये जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 1022/2026 के तहत छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अंतर्गत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी पुलगांव के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक सुभाष साहू एवं पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

Journalist खबरीलाल