रायपुर। राजधानी के भाठागांव क्षेत्र में दोपहिया वाहन चोरी के मामले में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट एवं पुरानी बस्ती थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी विशाल पदमवार को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, प्रार्थी अजय ध्रुव ब्लिंकिट कंपनी में सामान वितरण का कार्य करता है। 23 नवंबर को उसने भाठागांव स्थित कंपनी के स्टोर के बाहर अपनी एक्टिवा क्रमांक सीजी 04 क्यूआर 9361 बिना लॉक किए खड़ी की थी। करीब 15 मिनट बाद बाहर आने पर वाहन गायब मिला।शिकायत के आधार पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर की सहायता से न्यू चांगोराभाटा निवासी विशाल पदमवार (32 वर्ष), पिता विनोद पदमवार को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से लगभग 50 हजार रुपये कीमत की चोरी की एक्टिवा जब्त की गई है। पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 603/2026 के तहत बीएनएस की धारा 305(बी) में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

Journalist खबरीलाल