सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर नगर निगम की त्वरित कार्रवाई।
रायपुर। नगर निगम जोन क्रमांक 1 के नेताजी कन्हैयालाल बाजारी वार्ड क्रमांक 15 के गुढ़ियारी क्षेत्र में खाली प्लाट में गोबर एवं गंदगी डालकर प्रदूषण फैलाने पर तिवारी डेयरी के संचालक पर 10 हजार रुपये का ई-जुर्माना लगाया गया।
सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायत पर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देशानुसार जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा सीनियर एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्थल का औचक निरीक्षण किया। शिकायत सही पाए जाने पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी गोपीचंद देवांगन ने जुर्माने की कार्रवाई की। डेयरी संचालक को तत्काल खाली प्लाट की सफाई कराने तथा भविष्य में गंदगी फैलाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

Journalist खबरीलाल