भिलाई। खबरीलाल न्यूज़। रूआबांधा बस्ती स्थित क्षत्रिय भवन के सामने सार्वजनिक सड़क पर धारदार हथियार लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने के आरोप में पुलिस ने अजय कंडरा उर्फ पप्पू (28) को गिरफ्तार किया है। मुखबिर से सूचना मिलते ही रूआबांधा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी के कब्जे से लगभग 30 इंच लंबा स्टील का धारदार हथियार जब्त किया।
आरोपी के विरुद्ध भिलाई नगर थाने में आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया। दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से ऐसी अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

Journalist खबरीलाल