रायपुर। खबरीलाल न्यूज़। अवैध कबाड़ के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए रायपुर कमिश्नरेट की उत्तर जोन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। डीसीपी दीपमाला कश्यप के मार्गदर्शन तथा एडीसीपी आदित्य पांडे एवं एसीपी पूर्णिमा लामा के निर्देशन में उरला और खमतराई पुलिस ने 20 कबाड़ियों के ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान उरला क्षेत्र के छह और खमतराई क्षेत्र के चार कबाड़ियों से बिना वैध दस्तावेज के रखा गया लगभग आठ टन कबाड़ जब्त कर बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा कबाड़ संचालकों के खरीदी-बिक्री संबंधी दस्तावेजों, रजिस्टर एवं लाइसेंस की जांच की जा रही है। पुलिस ने अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Journalist खबरीलाल