Breaking News
स्थानीय post authorJournalist खबरीलाल LAST UPDATED ON:Tuesday ,October 13,2020

चाकूबाजी में घायल कोंडागांव के व्यापारी ने इलाज के दौरान तोड़ा दम:

post

रायपुर। सोमवार की शाम को शहर के ह्दयस्थल जयस्तंभ चौक पर हुई चकूबाजी की घटना में घायल दंतेवाड़ा के व्यापारी ने मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। व्यापारी पर हमला करने वाले चार आरोपियों में से दो ने पुलिस थाने में आत्मसमपर्ण कर दिया जबकि फरार दो आरोपियों की पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि जयस्तंभ चौक पर दंतेवाड़ा से माल खरीदी करने आये व्यापारी इसरार माल खरीदने के बाद एमजी रोड जा रहे थे लेकिन सिंग्रल नहीं होने के कारण वे जयस्तंभ चौक पर सिंग्रल पर सड़क किनारे लबी चश्में की दुकान से पूछताछ करने लगे। इसी दरम्यान घूरने को लेकर आरोपियों ने कार से मृतक इसरार को बाहर निकाला और उस पर ताबतोड़ चाकू से हमला कर दिया। कार में बैठे इसरार के अन्य साथी कुछ समझ पाते तब तक आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गये। इसरार को तत्काल अंबेडकर अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती किया गया था। उसकी हालत को देखते हुए रात में ही डाक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया लेकिन मंगलवार की सुबह इसरार ने दम तोड़ दिया।
चाकूबाजी की इस वारदात में शामिल चार में से दो आरोपियों 20 वर्षीय शफीक अली और 25 वर्षीय मोहसीन अली ने गोलबाजार थाने में आत्मसर्पण कर दिया जबकि फरार दो अन्य आरोपियों की पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जिस समय इस वारदात को अंजाम दिया गया वहां पर हर समय व्यस्त यातायात का दबाव बने रहता है साथ ही दो थाने गोलबाजार और मौदाहापारा थाना घटनास्थल से चंद कदमों की दूरी पर है। इसके अलावा यहां पर यातायात पुलिस के सिपाही भी तैनात रहते हैं ऐसे में शाम को हुई इस घटना से पुलिसिया व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner