छजका सुप्रीमो अजीत जोगी के कट्टर समर्थक रहे, और पूर्व विधायक आर के राय नवागांव में आयोजित भाजपा की सभा में शामिल हुए हैं। इस सभा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय, केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह, क़द्दावर आदिवासी नेता रामविचार नेताम मौजुद हैं। सभा जबकि शुरु हो ही रही थी, और स्थानीय कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत का क्रम चल रहा था, तब ही मंच पर हलचल हुई। पूर्व विधायक आर.के. राय मंच के नीचे थे। डॉक्टर रमन सिंह को सूचना दी गई तो मुस्कुराते हुए डॉक्टर रमन सिंह ने कहा – “बुला लो.. मंच पर बैठेंगे.. उपर बुलाओ”।
विधायक नारायण चंदेल ने मंच से सूचना दी – “गुंडरदेही के पूर्व विधायक आर के राय भाजपा के लिए सहयोग करने मरवाही आए हैं और मंच पर हैं”।
पूर्व विधायक आर के राय ने कहा –
“स्वर्गीय अजीत जोगी और उनके परिवार का अपमान आहत करने वाला है। मैं भाजपा का सहयोग करने आया हूँ। रायपुर में औपचारिक रुप से भाजपा में प्रवेश करुंगा। "नमो नमो”

Journalist खबरीलाल