Breaking News

एक दिसंबर से शुरू होगी धान खरीदी, सोसायटी में चल रही ऐसी तैयारी:

post

रायपुर। Paddy Procurement: वृहत्ताकार सहकारी
सोसायटियों में एक दिसंबर से होने वाली धान खरीदी की तैयारी प्रारंभ कर दी
गई है। खरीदे गए धान को रखने के लिए चबूतरे, हमलों की व्यवस्था के साथ
खरीदी स्थल की साफ-सफाई की जा रही है।

राजधानी से लगे सारागांव
सोसायटी में सोमवार को धान खरीदी की व्यवस्था के संबंध में सोसायटी समिति
की बैठक हुई। इसमें मुख्य रूप से धान तौलने के लिए हमालों की व्यवस्था पर
चर्चा की गई। तय किया गया कि सारागांव सोसायटी के अंतर्गत आने वाले
सारागांव, निलजा, पवनी आदि तीनों गांवों में मुनादी कराकर इच्छुक लोगों से
निविदा बुलाई जाएगी। जिनकी दर कम रहेगी, उन्हें ठेका दे दिया जाएगा।

सोसायटी
के प्रभारी नंदकुमार तुरकाने ने बताया कि बैठक में सोसाइटी समिति के
अध्यक्ष सुबोध साहू सहित सभी सदस्य उपस्थित थे। सोसायटी में कुल 1112 कृषक
पंजीकृत हैं। इनमें 1035 किसान हैं। इस वर्ष 29 नए किसान पंजीकृत हुए हैं।
किसानों को तीन करोड़ 52 लाख रुपये का अल्पकालिक ऋण दिया गया है। धान की
खरीदी के साथ ही ऋण की वसूली की जाएगी। धान की बोरियों को रखने के लिए इस
वर्ष पांच नए चबूतरे बनाए गए हैं। सात चबूतरे पहले से हैं, फिर भी
पैरा-भूसा बिछाकर जमीन पर धान की बोरियां रखनी पड़ती थी।

ऐसे
में असमय बारिश होने पर धान के खराब होने की आशंका रहती है। इसीलिए नए
चबूतरे बनाए गए हैं। अब धान खराब होने का डर नहीं रहेगा। उन्होंने बताया कि
बीते वर्ष 50862 क्विंटल धान खरीदा गया था। लगभग ढाई एकड़ क्षेत्र में धान
की खरीदी की जाती है। पिछले साल जब उठाव नियमित नहीं हुआ था तब स्टाक रखने
में थोड़ी परेशानी हुई थी। परिवहन नियमित होने पर कोई परेशानी नहीं होती।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner