Breaking News

Marwahi By-Election : दोपहर 1 बजे तक 41. 46 फीसद मतदान, वोट डालने के लिए महिलाओं में खास उत्साह:

post

मरवाही उपचुनाव के तहत आज सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदान के लिए महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मतदान के एक घंटे पूरे होने पर करीब ढ़ाई फीसद मतदान संपन्न हुआ। इसमें 2107 पुरुषों और 24077 महिलाओं ने अब तक अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। दोपहर 1 बजे तक मतदान की दर बढ़कर 41. 46 फीसद हो गई।  कोरोना संक्रमणकाल के दौरान बदली हुई व्यवस्था के बीच आज सुबह आठ से शाम छह बजे तक मरवाही विधानसभा उपचुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। एक लाख 90 हजार 907 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पहली बार मतदान दल पीपीई किट में नजर आ रहे हैं। पोलिंग बूथ के भीतर जाने से पहले मतदाताओं को मास्क दिया गया है। सैनिटाइजर की भी व्यवस्था की गई है। कोरोना संक्रमित मतदाताओं के लिए अलग से एक घंटा आरक्षित रखा गया है। शाम पांच से छह के बीच ऐसे मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उपचुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है। जिला निर्वाचन कार्यालय ने मतदान सामग्री के साथ मतदान दल के लिए पीपीई किट, मास्क और सैनिटाइजर का भी वितरण किया है। मतदान के लिए आ रहेमतदाताओं को कतार में एक निश्चित दूरी पर खड़ा किया जा रहा हैसाथ ही मास्क का वितरण भी किया जा रहा है। मास्क लगाने के बाद सैनिटाइजर से अच्छी तरह हाथ सैनिटाइज कराया जाएगा। इसके बाद ही मतदान केंद्र के भीतर जाने की अनुमति मिलेगी। ईवीएम के जरिए वोट डालने के बाद जब बाहर निकलेंगे तो एक बार फिर सैनिटाइजर से हाथ सैनिटाइज कराएंगे। सैनिटाइजेशन के लिए प्रत्येक मतदान केंद्रों में कोटवार और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही थर्मल स्क्रीनिंग की भी व्यवस्था की गई है। जांच के दौरान मतदाता को अगर बुखार है तो पोलिंग बूथ के भीतर प्रवेश नहीं मिलेगा। ऐसे मतदाताओं के लिए अलग से समय आरक्षित रखा गया है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner