Breaking News

बहू ने दर्ज करवाया सास-ससुर व पति के खिलाफ प्रताडऩा का मामला:

post

रायपुर। न्यायधानी बिलासपुर की युवती ने दहेज के लिए प्रताडऩा का आरोप
लगाते हुए सास, ससुर और पति के खिलाफ गुढिय़ारी थाने में मामला दर्ज करवाया
है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ धारा 498-ए तथा 34 भादसं के तहत जुर्म कायम
किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक ग्राम अमने थाना कोटा जिला बिलासपुर
निवासी 21 वर्षीय चांदनी जायसवाल की शादी इसी वर्ष 15 जून को ज्ञानेश्वर
जायसवाल के साथ हुई थी। परिणय संस्कार सामाजिक रीतिरिवाज से राधाकृष्ण
मंदिर रायपुर में हुआ था। ज्ञानेश्वर का अनाज का कारोबार है। ज्ञानेश्वर
विकास नगर रायपुर का रहने वाला है। शादी के बाद एक सप्ताह तो ठीकठाक चला।
इसके बाद चांदनी को दहेज के लिए प्रताडि़त किया जाने लगा। लगभग रोज चांदनी
को कम दहेज लाई हो कहकर ताना मारा जाता था। पति ज्ञानेश्वर जायसवाल, सास
आशादेवी, ससुर श्यामल दास शादी में सोने की चेन, कलर टीवी, फ्रिज, मोटर
सायकल तथा छ: लाख रुपए नहीं देने की बात कहकर चांदनी को भूखा रखते थे। रोटी
ठीक से बनाना नहीं आता है कहकर सास  आशादेवी ने चांदनी को गरम चिमटा से
जला भी दिया था। सास की बातों पर ससुर श्यामलाल हां में हां मिलाते थे। पति
भी अपनी मां के साथ था। चांदनी को फोन पर मायके वालों से बात भी नहीं करने
दिया जाता था।

चांदनी ने प्रताडऩा से तंक आकर सबसे पहले आरक्षी
केन्द्र कोटा में तीन के खिलाफ मामला दर्ज करवाया, वहां शून्य में कायमी कर
डायरी गुढिय़ारी थाना भिजवा दी गई। गुढिय़ारी में पुलिस ने चांदनी के साथ
उसकी माता दीपा बाई पिता राजकुमार, नाना शत्रुघ्न तथा बहन प्रीति जायसवाल
का बयान लिया है। बयान में उक्त चारों के हस्ताक्षर नहीं लिए गए हैं। दहेज
दानवों ने चांदनी के जीवन में अंधियारा फैला दिया है। शादी के समय चांदनी
के पिता ने क्षमता से ज्यादा खर्च किया था। फिलहाल पुलिस ने सास आशादेवी,
ससुर श्यामल दास व पति ज्ञानेश्वर जायसवाल के खिलाफ धारा 498-ए तथा 34
भादसं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner