Breaking News

KBC 12: अमिताभ बच्चन ने 20 साल की कोमल से कहा- आप जैसी कंटेस्टेंट के लिए मैं बार-बार नहीं, हजार बार उठने को तैयार हूं:

post

कौन बनेगा करोड़पति (KBC 12) के सोमवार को हुए एपिसोड में जोधपुर (राजस्थान) की 20 साल की कोमल टुकडिया (Komal Tukadiya) ने 12 लाख 50 हजार रुपए की धनराशि हासिल की। कोमल टुकडिया को 25 लाख रुपए के लिए पूछे गए सवाल का जवाब नहीं आता था और इसके चलते उन्होंने शो को क्विट किया। इस 20 साल की लड़की ने अपने विचारों से Amitabh Bachchan को बेहद प्रभावित किया।

कोमल की 13 साल की उम्र में सगाई हो गई थी और 18 साल की उम्र में शादी होना तय हुई थी, जो नहीं हुई। कोमल ने कहा, 'सरकार ने एक नियम बनाया है कि लड़की की 18 की उम्र के बाद शादी की जा सकती हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि आप 18 की उम्र में ही उसकी शादी कर दो। लड़कियां नई फैमिली से एकदम जुड़ नहीं पाती हैं। इतनी जिम्मेदारियां को वो संभाल नहीं पाती हैं। फिर ना चाहते हुए भी उसे ऐसे कदम उठाने पड़ते हैं जो कोई नहीं उठाना चाहता है। 18 साल की लड़कियों ने सुसाइड भी किए हैं क्योंकि मैच्योरिटी नहीं होती है। मैं यह रोकना चाहती हूं, जो सारी लड़कियां ये नहीं बोल पाती हैं मैं उनके लिए खड़ी होना चाहती हूं। मेरा बर्थडे भी 8 मार्च को आता है, जो अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है और मुझे लगता है कि यह भगवान का संकेत हैं कि तुम लड़कियों के लिए कुछ करो और मैं जरूर करूंगी।'

यह बोलते वक्त कोमल के आंसू निकल पड़े थे और अमिताभ बच्चन ने उठकर उन्हें पैपर नैपकीन दिया। जिस पर कोमल ने कहा, 'अरे सर, आपको मेरी वजह से बार-बार उठना पड़ेगा', इस पर अमिताभ बच्चन ने कहा- 'आप जैसी कंटेस्टेंट के लिए मैं बार-बार नहीं हजार बार भी उठने के लिए तैयार हूं।'

कोमल को 25 लाख के लिए अमिताभ बच्चन ने सवाल पूछा था- 1990 के कारगिल युद्ध के दौरान, भारतीय नौसेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन का कोडनेम क्या था? A. ऑपरेशन तलवार B. ऑपरेशन कटार C. ऑपरेशन कृपाण D. ऑपरेशन ढाल। कोमल को इसका सही जवाब मालूम नहीं था और इसके चलते उन्होंने गेम क्विट किया। इसकी सही जवाब था- A. ऑपरेशन तलवार।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner