रायपुर। सड़कों को विकास की धुरी
माना जाता है। बात अगर नेशनल हाईवे (राष्ट्रीय राजमार्ग) की हो तो इनकी
भूमिका और भी बड़ी हो जाती है। देश के सभी राज्यों को एक-दूसरे से जोड़कर
उनकी तरक्की में अहम योगदान देने वाले इन राष्ट्रीय राजमार्गों केनिर्माण
केबाद मेंटेनेंस कार्य को लेकर अक्सर शिकायतें रहती हैं। अरबों रुपये
केटेंडर वाले इन राष्ट्रीय राजमार्गों की नियमित मरम्मत नहीं होने का
खामियाजा वाहन चालकों व राहगीरों को भुगतना पड़ता है। प्रदेश के राष्ट्रीय
राजमार्गों का हाल बहुत बुरा है।
इनकी सबसे ज्यादा दुर्दशा बारिश के
दिनों में होती है। इसका दुष्परिणाम बेबस-लाचार जनता कभी हादसों में जान
गंवाकर भोगती है तो कभी घंटे भर के सफर में दो-चार घंटे बर्बाद करके। इन
दिनों हावड़ा-बांबे राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर रायपुर और भिलाई के बीच
टाटीबंध, कुम्हारी, डबरापारा, पावर हाउस चौक और चंद्रा-मौर्या से सुपेला
चौक तक पांच स्थानों पर फ्लाई ओवर बनाने का काम चल रहा है। इसके धीमे
निर्माण के चलते इस मार्ग पर रोजाना रात को लंबा जाम लग रहा है।

Journalist खबरीलाल