संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार चयन समिति की अनुशंसा पर शासन द्वारा अंतिम रूप से घोषित एक व्यक्ति को रू. दो लाख नगद और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। सम्मान के लिए निम्ननानुसार अपेक्षाओं की पूर्ति करते हुए प्रविष्टियां ईमेल पर आमंत्रित की जाती है। नामांकित किए जाने वाले व्यक्ति का नाम, पूर्ण परिचय व पता, अप्रवासी भारतीय विदेश में किए गए कार्यो का सप्रमाण विस्तृत जानकारी, पूर्व में कोई अन्य सम्मान प्राप्त हुआ हो तो उसका विवरण, चयन होने की स्थिति में सम्मान ग्रहण करने के संबंध में संबंधित व्यक्ति की लिखित सहमति।
‘छत्तीसगढ़ अप्रवासी भारतीय सम्मान‘ 2021 की प्रविष्टियां संबंधी जानकारी विभागीय वेबसाईट www.cgculture.in पर देखी जा सकती है। प्रविष्टियों की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर 2021 है तथा प्रविष्टियां विभाग के मेल आईडी rajyaalankaranculture@gmail.com में प्रेषित मेल का आकार 10 एम.बी. तथा वर्ड, पीडीएफ, इमेज सहित कुल 20 ए-4 साईज पेज में स्वीकार की जावेगी। प्रस्तुत की गई प्रविष्टियां के संबंध में कोई भी पत्रचार मान्य नहीं होगा। संबंधित सम्मान वर्ष के लिए प्राप्त प्रविष्टियों के अलावा निर्णायक मंडल (जूरी) स्वविवेक से ऐसे व्यक्ति/संस्था के नाम पर विचार कर सकेगा, जिन्हें वह सम्मान के उद्देश्यों व अनुरूप पाए।


Journalist खबरीलाल












