नई दिल्ली. महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की जयंती
पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने तीन कृषि कानून
(Agricultural Law) को लेकर पिछले काफी समय से चल रहे किसान आंदोलन (Kisan
Andolan) को लेकर केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है. महात्मा गांधी की
जयंती पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट
करते हुए किसान आंदोलन पर केंद्र सरकार पर तंज कसा है. इस वीडियो के साथ ही
उन्होंने लिखा- विजय के लिए केवल एक सत्याग्रही ही काफी है. महात्मा
गांधी को विनम्र श्रद्धांजलि.
गांधी जयंती पर राहुल गांधी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है. इस
वीडियो में एक तरफ महात्मा गांधी के सत्याग्रह आंदोलन और दूसरी तरफ किसान
आंदोलन को दिखाया गया है. इस वीडियो के शुरुआत में लिखा है- सत्याग्रह तब
और अब. असत्य और अन्याय के खिलाफ बापू ने सत्याग्रह किया था, आज अन्नदाता
सत्याग्रह कर रहे हैं. वीडियो में किसान आंदोलन पर हुए लाठीचार्ज की कुछ
फुटेज भी दिखाई गई है.
इस वीडियो में आगे लिखा है- यहां हर दिल में बापू हैं और कितने गोडसे
लाओगे? तुम्हारे अत्याचार से डरते नहीं, तुम्हारे अन्याय के आगे झुकते
नहीं, हम भारत के वासी हैं, सत्य की राह में रुकते नहीं.
बता दें कि कृषि कानून बिल को लेकर किसान लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे
हैं. किसानों की मांग है कि केंद्र सरकार तीनो कृषि कानून को वापस ले.
किसान आंदोलन के एक साल पूरे होने पर भारत बंद का आह्वान किया था.

Journalist खबरीलाल