Breaking News

NEWS DELHI पुलिस थाने के बाहर हंगामा करने और पुलिस कर्मियों पर हमला करने के आरोप में 53 अफ्रीकी नागरिक गिरफ्तार:

post

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में एक पुलिस थाने के बाहर कथित तौर पर हंगामा
करने और पुलिस कर्मियों पर हमला करने के आरोप में 53 अफ्रीकी नागरिकों को
गिरफ्तार किया गया है। घटना 26 सितंबर की रात की है। पुलिस ने शुक्रवार को
यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, एक अफ्रीकी व्यक्ति की यहां के एक अस्पताल में
संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी जिसके बाद डॉक्टरों ने उसके दोस्तों
को इस बारे में पुलिस को सूचित करने को कहा था, लेकिन उसके दोस्त शव ले
जाने पर अड़ गए, जिसके कारण कहासुनी हुई और पुलिस को बुलाना पड़ा।

इसके बाद मोहन गार्डन पुलिस थाने के बाहर भीड़ एकत्रित हो गई और अफ्रीकी
लोगों ने पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया। यह घटना एक स्थानीय व्यक्ति के
मोबाइल फोन में कैद हो गई और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वीडियो में कई लोग थाने में तोड़फोड़ करते और इलाके में वाहनों को नुकसान
पहुंचाते नजर आ रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि लगभग 20 से 25 अफ्रीकी नागरिक हाथों में पत्थर और रॉड
लेकर थाने में घुस गए। उन्होंने थाने पर हमला किया और पथराव किया।
उन्होंने थाने के अंदर और बाहर वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने
कहा कि अफ्रीकी नागरिकों ने कर्मियों पर भी हमला किया जिसमें तीन
पुलिसकर्मी घायल हो गए।

इसके बाद स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस को हवा में गोलियां चलानी
पड़ीं, जिसके बाद वे मौके से फरार हो गए। इस घटना के संबंध में हंगामा
करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिस कर्मियों को उनके
कर्तव्यों का पालन करने से रोकने के लिए मामला दर्ज करने के बाद 53 अफ्रीकी
नागरिकों के को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने कहा कि अभी मामले की जांच जारी है और इस घटना में शामिल अन्य विदेशी नागरिकों की भी पहचान की कोशिश की जा रही है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner