Breaking News

NEWS RAIPUR 80 लाख की चोरी के मामले में आरोपितों के झारखंड के रास्ते नेपाल भागने की आशंका:

post

रायपुर । छत्तीसगढ़ की
राजधानी रायपुर के गुढि़यारी शुक्रवारी बाजार नवकार ज्वेलरी शाप में
शनिवार-रविवार दरमियानी रात 80 लाख की चोरी के आरोपितों तक पुलिस नहीं
पहुंच सकी है। चोरों की भाषा बिहार और झारखंड से मिलती-जुलती थी। पुलिस को
शक है कि आरोपित उसी ओर भागे हैं। टीम बिहार-झारखंड भेज दी गई है। वहीं
झारखंड के रास्ते नेपाल भागने की आशंका पुलिस को सता रही है। गौरतलब है कि
लगभग कोतवाली थाना क्षेत्र में सराफा बाजार में तीन करोड़ की चोरी की
वारदात हुई थी। मुख्य आरोपित नेपाल भाग गए। कानूनी दांव-पेंच की वजह से टीम
आगे नहीं जा सकी। अब भी दो आरोपित फरार हैं।

दोनों चोरियों में भागने का तरीका एक जैसा

कोतवाली और गुढि़यारी थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की वारदात में चोरों के
भागने का तैरीका एक जैसा है।कुल चार से पांच लोग एक साथ प्लान तैयार करते
हैं। इसके बाद एक गाड़ी बुक करते हैं। गाड़ी भी दूसरे राज्य की होती है।
उसको पार्टनर बनाते हैं। इसके बाद चोरी कर उसी गाड़ी से निकल जाते हैं।

साहिबगंज व बांग्लादेशी गिरोह पर शक

दाे
दिन पहले धमतरी में भी सराफा दुकान में भी लाखों की चोरी हुई थी।पुलिस को
शक है कि यह गिरोह केवल सराफा दुकानों में सेंध लगाता है। वारदात करने के
तरीके से साहिबगंज व बांग्लादेशी गिरोह पर पुलिस को शक है। झारखंड साहिबगंज
का गिरोह इसी तरह किराए का मकान या दुकान लेकर चोरी की वारदात को अंजाम
देता है। साहिबगंज झारखंड और बांग्लादेश के बार्डर में है। इससे बांग्लादेश
भागने की भी आशंका है। रायपुर पुलिस ने वहां के एसपी से संपर्क कर फोटो
सहित अन्य जानकारी साझा की है।

प्लानिंग के साथ वारदात

इस
तरह के गिरोह एक बार किसी शहर में प्रवेश करते हैं। इसके बाद वहां दो से
तीन बड़ी वारदात को अंजाम देते हैं। गिरोह में 10 से 12 लोग रहते
हैं।चार-चार की टीम बनाते हैं। इसके बाद पहले शहर में रैकी करते
हैं।ज्वेलरी दुकान के आस-पास दुकान या किराए का मकान खोजते हैं। फिर पूरी
तैयारी कर चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं।
यहां गई है टीमें

उत्तराखंड,
राजस्थान, बिहार, झारखंड, ओडिशा और उत्तरप्रदेश में टीम गई हुई है। पुलिस
को राजस्थान और झारखंड गिरोह पर शक है। कुछ अहम सुराग टीम के हाथ लगे हैं।

चोरों की तलाश में टीम लगी हुई है। अहम क्लू हाथ लगे हैं। दूसरे राज्यों में टीम गई हुई है। - तारकेश्वर पटेल, एडिशनल एसपी, रायपुर। 

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner